विशेष लेख
विश्व का सर्वोत्तम पुरस्कार : नोबेल पुरस्कार
अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल (Alfred Bernhard Nobel) का जन्म
21 अक्टूबर 1833 में स्टॉकहोम, स्वीडन में हुआ था। उन्होंने डायनामाइट नामक प्रसिद्ध
विस्फोटक की खोज की थी। उनकी मृत्यु 10 दिसंबर 1896 में सैनरेमो, इटली में हुयी थी।
उनकी याद में विश्वप्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार की शुरूआत 1901 में हुयी थी। अल्फ्रेड नोबेल
जीवन पर्यंत अविवाहित रहे। उन्होंने अपनी मृत्यु से पूर्व ही अपनी अथाह संपत्ति का
एक भाग एक ट्रस्ट के लिये सुरक्षित रख दिया था। उनकी इच्छा थी कि इस धन के व्याज से
मानव जाति के लिये कल्याणकारी काम करने वाले उन लोगों को सम्मानित किया जाये जो उत्तम
कोटि के हों। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के व्याज से नोबेल फाउंडेशन हर वर्ष पुरस्कार
देता है। नोबेल पुरस्कार सम्मान स्टॉकहोम में स्वीडन के राजा के हाथों दिया जाता है।
नोबेल कमेटी ने वर्ष 2021 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं (Nobel Prize Winners) का नाम घोषित कर दिया है। नोबेल पुरस्कार हर वर्ष छह प्रकार के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिये दिया जाता है। ये क्षेत्र हैं:
(1) भौतिकी (Physics),
(2) रसायन (Chemistry),
(3) शरीर विज्ञान, चिकित्सा अथवा औषधि (Medicine),
(4) अर्थशास्त्र (Economics),
(5) साहित्य (Literature), और
(6) शांति (Peace)
भौतिकी (Physics) में पुरस्कार पाने वाले:
(1) जापानी-अमेरिकी सुकुरो मनाबे (Syukuro Manabe)
(2) जर्मनी के क्लास हैसेलमैन (Klaus Hasselmann)
(3) इटली के जिआर्जिओ पैरिसी (Giorgio Parisi)
रसायन (Chemistry) के क्षेत्र में पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिक:
(1) जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट (Benjamin List)
(2) स्काटलैंड के डेविड मैकमिलन (David MacMillan)
शरीर विज्ञान, फिजियोलाजी अथवा औषधि (Medicine) में पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिक:
(1) अमेरिका के जुलियस (David Julius)
(2) लेबनानी- अमेरिकी अर्डेम पटापोरियन (Ardem Patapoutian)
साहित्य (Literature) में पुरस्कार पाने वाले साहित्यकार हैं:
(1) ब्रिटेन के अब्दुलरज्जाक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah)
शांति (Peace) के लिये पुरस्कार पाने वाले इस वर्ष दो पत्रकार हैं।
(1) फिलीपिनो-अमेरिकी मारिया रेसा (Maria Ressa)
(2) रूस के दिमित्री मुराटोव (Dmitry Muratov)
अर्थशास्त्र (Economics) में यह पुरस्कार पानेवाले हैं:
(1) हालैंड-अमेरिकी गाइडो इम्बेंस (Guido Imbens)
(2) कनाडाई-अमेरिकी डेविड कार्ड (David Card)
(3) इसरायली-अमेरिकी जोशुआ एंग्रिस्ट (Joshua Angrist)
विशेषः
(1) हर एक नोबेल पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र, एक मेडेल, और 10 million Swedish krona यानि करीब 9 करोड़ भारतीय रूपये की धनराशि दी जाती है।
(2) पुरस्कार 6 से 12 दिसम्बर 2021 के मध्य दिये जायेंगे।
—00—