मैं दिल्ली हूँ…

  भावना मिश्रा

मैं दिल्ली हूँ,भारतीय की जान हूँ,

देश की शान हूँ,भारत की पहचान हूँ।

 

मैं दिल्ली हूँ, दिलवालो की दिल्ली हूँ,

स्वतंत्रता सेनानियों की दिल्ली हूँ।

 

यमुना तट पर स्थित हमारी दिल्ली हूँ,

अक्षरधाम,झंडे वाली,कालका माँ की दिल्ली हूँ।

 

इंडिया गेट, लाल किला, कुतुबमीनार,

कनाटप्लेस, चाँदनीचौक, मीनामीनाबाजर वाली दिल्ली हूँ।

 

राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,गृहमंत्री, मुख्य मंत्री,

सबकी राजधानी दिल्ली हूँ।

 

नीति आयोग,लोक सेवावित्त के संग,

विभिन्न योजनाओ को बनानेवाली दिल्ली हूँ।

 

राष्ट्रपति भवन,संसद भवन,सुप्रीम कोर्ट से गौरवान्वित,

ठोस कदम एवं निर्णय लेने वाली दिल्ली हूँ।

 

नौ सेना, वायुसेना, थल सेना से सुसज्जित,

दुश्मन को छक्के छुड़ाने वाली दिल्ली हूँ।



इस ऐमस, अपोलो, मैक्स, श्रॉफ, विवहंस,सफदरजंग
,

घातक रोगो से जान बचाने वाली दिल्ली हूँ।

 

ताज पैलेस,ली मेरीडीयोन, क्राउन प्लाजा,

टूरिज़्म की पहचान वाली दिल्ली हूँ।

 

टाटा- बिरला, अम्बानी,नथ्थू ,

भिन्न कंपनियों वाली दिल्ली हूँ।

 

आई आई टी,डीयू, आई आई एम एस इन्द्रप्रस्थ,

उत्तम ऐजूकेसन वाली दिल्ली हूँ।

 

मैट्रो,ऐयरपोट,राजधानी,शताब्दी एक्सप्रेस से,

लोगो को सुविधा दिलाती दिल्ली हूँ।

 

समस्त राज्य के आचार विचार  को अपने में समा,

अनेकता में एकता के संग रहने वाली दिल्ली हूँ।

 

 

विभिन्न भाषा समाज के लोग आते मारे पास,

सब की भावना को समझने वाली दिल्ली हूँ |

 

दीवाली,छठ,ईद,क्रिसमस, त्योहार

सभी एक साथ मनाने वाली दिल्ली हूँ।

 

संप्रभुता में एकता भरने वाली दिल्ली हूँ।

भावना जहाँ रहती है मैं वही दिल्ली हूँ |

 

—00—

< Contents                                                                                                                                Next >